पचंबा थाना पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह: जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के दो दुकान से पचंबा थाना पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी डीएसपी संजय राणा ने पपरवाटांड स्थित पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि बीते 17 सितंबर को एसपी दीपक कुमार शर्मा को सूचना मिली कि पचंबा में अवैध गांजा की बिक्री की जा रही है. इस सूचना के आधार पर पचंबा हाई स्कूल के पास दो दुकान में डीएसपी संजय राणा के नेतृत्व में छापामारी की गई. जहां पाया गया कि उक्त दुकानों में गांजा का खरीद बिक्री किया जाता है.

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा

डीएसपी ने बताया कि इस दुकान के संचालक अमित कुमार साहु तथा सुजल कुमार है. जहां छापेमारी के क्रम में सुजल कुमार के घर से एक किलो 4 सौ ग्राम और अमित कुमार साहु के घर से करीब तीन किलो 3 सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ पचंबा थाना में कांड सं० 118/23 धारा 20(b)(ii) (B) NDPS Act दर्ज किया गया. साथ ही आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. डीएसपी ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा बाइक से इन्हे गांजा पहुंचाया जाता था. उस व्यक्ति की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...