जमशेदपुर : 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया धान का बीज

जमशेदपुर : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा किसानों को बीज विनिमय एवं वितरण योजना अन्तर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण कार्यक्रम का बुधवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया।
इस दौरान 10 किसानों को अनुदानित दर पर धान बीज दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी ने बताया कि धान की आई आर 64(डीआरटी) किस्म दी जा रही है।जिसका फसल तैयार 120 से 125 दिनों में तैयार हो जाता है।इस फसल में 20 दिन तक बारिश नहीं होने से भी फसल पर कोई असर नहीं पड़ता है।
उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा समय पर दिए जा रहे धान बीज को दोनों दो जमीन (बाद जमीन)पर लगाने की बात बताई गई। उन्होंने किसानों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया ।
किसान आशुतोष सिंह बताते है कि सरकार द्वारा समय पर धान बीज प्रखंड के किसानों के बीच बांटे जाने से समय पर खेती करने का अवसर मिलेगा।फसल भी समय पर तैयार हो जाएगा।जिससे किसान खुशहाल होंगे। इसमें मुख्य रूप से बीडीओ राकेश गोप, सीओ निवेदिता नियति,पार्षद स्वपन महतो,चन्द्र शेखर टुडू आदि उपस्थित थे।

किसान विरोधी है हेमंत सरकार, केंद्र को कर रही बदनाम- पूर्व कृषि मंत्री

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...