Haridwar से हिन्दू राष्ट्र के नाम पर निकली पदयात्रा गया पहुंची

206
Haridwar
Haridwar से हिन्दू राष्ट्र के नाम पर निकली पदयात्रा गया पहुंची
Advertisment

गया: देश में हिन्दू राष्ट्र का अलख जगाने के लिए हरिद्वार से निकली पदयात्रा मोक्ष नगरी गया जी पहुंची है। यहां से पदयात्रा झारखण्ड के चतरा और हजारीबाग होते हुए छतीसगढ़ जाएगी। यात्रा 9 जुलाई को हरिद्वार हरकी पैड़ी से आरंभ हुई थी। बताया गया कि यह पदयात्रा अब तक पांच राज्यों का भ्रमण करते हुए बिहार के गया पहुंची है। कुल 11 राज्यों की पदयात्रा की जाएगी। 6 राज्यों की यात्रा अभी बाकी है। पदयात्रा का नेतृत्व कर रही गायिका कवि सिंह का कहना है कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र घोषित हो, इसके लिए यह पदयात्रा शुरू की गई है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की प्रेरणा से वह ऐसा कर रही हैं। श्री राम ने ही ऐसा करने का भाव मन मे पैदा किया है और मैं उसे पूरा कर रही हूं। क्योंकि हर भारतीय चाहते हैं कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र घोषित हो। यह तभी सम्भव होगा जब भारत का हर एक नागरिक जागरूक हो। उन्हें जागरूक करने के लिए ही यह पदयात्री निकाली गई है। इस पदयात्रा का भारी समर्थन मिल रहा है। हर राज्य के नागरिक चाहते हैं कि उनका यह देश हिन्दू राष्ट्र घोषित हो। पदयात्रा का गया में हिन्दू सन्गठन द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

हिन्दू युवा शक्ति संघ के। पदाधिकारी छोटू बारीक ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र की भावना से यह एक सुंदर पहल है। यह पदयात्रा जन जागरूकता के उद्देश्य से निकाली गई है। सनातनियों को इस पदयात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। ताकि भारत एक हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जा सके। इस मौके पर ऋषि गुर्दा, बड़कू बारिक आदि भी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  BRA Bihar University के कुलपति पहुंचे कॉलेज के निरीक्षण में…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Haridwar Haridwar

Haridwar

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates