हेलीकॉप्टर की बीच सड़क पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, ऐसे टला बड़ा हादसा

Desk. उत्तराखंड के गुप्तकाशी में शनिवार दोपहर को एक निजी हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान हेलीकॉप्टर की पूंछ सड़क पर एक कार से टकरा गई। वहीं हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को मामूली चोटें आई हैं और उसे पीठ दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल ले जाया गया है।

हेलीकॉप्टर की बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग

यह घटना दोपहर करीब 12:52 बजे हुई, जब हेलीकॉप्टर पांच यात्रियों के साथ केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के दौरान पायलट कैप्टन ने तकनीकी खराबी की सूचना दी। इसके बाद कैप्टन सोढ़ी ने त्वरित निर्णय लेते हुए हेलीपैड के ठीक नीचे सड़क पर नियंत्रित लैंडिंग कराई, जिससे गंभीर दुर्घटना को टाला जा सका।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर अपने बडासू बेस से पांच यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहा था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने समय रहते समस्या को पहचान लिया और पास की खाली सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

पायलट की सतर्कता से टला हादसा

वहीं हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग की वजह से सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी को नुकसान पहुंचा, लेकिन स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया। पायलट की सतर्कता की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। वहीं स्थानीय प्रशासन ने तुरंत टीम को घटनास्थल पर भेजा और हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित रहा।

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...