ई-पास से पहाड़ी बाबा के होंगे दर्शन, एक घंटे में 100 भक्तों को ही मंदिर में मिलेगी इंट्री

छूने पर होगा प्रतिबंध

18 साल से कम के बच्चों के मंदिर में प्रवेश पर रोक

मंदिर के अंदर किसी भी तरह के समारोह की इजाजत नहीं होगी

मुंडन, विवाह कार्य व अन्य आयोजनों पर भी रहेगी रोक

रांची : पहाड़ी बाबा का दर्शन अब ई-पास के जरिए ही श्रद्धालु कर सकेंगे. पहाड़ी बाबा के छूने पर प्रतिबंध रहेगा. बाबा का जलाभिषेक अर्घा से ही किया जायेगा. 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. मंदिर के अंदर किसी भी तरह के समारोह की इजाजत नहीं होगी.

मंदिर का गेट आम भक्तों के लिए सुबह सात से दोपहर 12 और दोपहर एक से शाम छह बजे तक खुला रहेगा. मंदिर में एक घंटे में 100 भक्तों को ही प्रवेदश दिया जायेगा. ई-पास के लिए भक्त मंदिर की वेबसाइट पर निबंधन करा सकते हैं. जो भक्त ई-पास लेकर नहीं आयेंगे, उन्हें मंदिर के गेट पर निबंधन कराना होगा.

निंधन के लिए आधार कार्ड अथवा कोई भी पहचान पत्र की फोटोकॉपी जरूरी होगी. इनके अलावा पहाड़ी मंदिर में भक्तों को प्रवेश देने के लिए मुख्य गेट की जगह छोटे गेट को खोला गया है, ताकि भीड़ न हो. वहीं मुंडन, विवाह कार्य व अन्य आयोजनों पर भी रोक रहेगी.

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...