Bokaro : बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाएं एक ही दिन में घटीं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
ये भी पढ़ें- Breaking : हजारीबाग के इस इलाके में अचानक आ घुसा जंगली हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत का माहौल…

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
पहली घटना देर रात को तेलमोच्चो ब्रिज के पास घटी, जहाँ धनबाद जिले के महूदा निवासी रेलवे कर्मी उभय रंजन की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में उभय रंजन की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Anuj Kanaujia Encounter : सरेंडर करो अंदर से गोली चली ढांय-ढांय, ऐसे मारा गया कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया…
Bokaro : तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर
दूसरी घटना आज सुबह थाना के समीप घटी, जहाँ सियालगजरा गांव के कमल कांत महतो और दीपक कुमार महतो बाइक पर काम पर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कमल कांत महतो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दीपक कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Murder : शराब के नशे में दरिंदा बना पति, लोहे के रॉड से मार पत्नी की कर दी हत्या…
मौके से कार चालक फरार
दोनों ही बोकारो स्टील प्लांट के ठेका कर्मी थे और सुबह ए शिफ्ट में काम करने के लिए प्लांट जा रहे थे। घायल दीपक कुमार महतो को पुलिस ने तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया है।
ये भी पढ़ें- Giridih : सड़क क्रॉस कर रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, गंभीर…
थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है और दुर्घटना के जिम्मेदार चालक की गिरफ्तारी की मांग भी की है।
बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–
Highlights


