टूट गया पाकिस्तानी रिकॉर्ड, 77,700 भारतीयों ने एक साथ लहराया अपना तिरंगा

75,000 से अधिक भारतीयों ने एक साथ लहराया तिरंगा

Aara-75,000 से अधिक लोगों ने एक साथ तिरंगा लहराया- वीर कुंवर सिंह की 164वीं विजयोत्सव के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 75,000 से अधिक लोगों ने एक साथ तिरंगा लहराया, इसके साथ ही 18 साल पहले पाकिस्तान के द्वारा बनाया गया रिकार्ड  भारतीयों ने तोड़ डाला.

बता दें कि कुंवर सिंह को 1857 की क्रांति का नायक माना जाता है. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस बार पूरे धूमधाम से बाबू कुंवर सिंह की विजयोत्सव का आयोजन किया गया था.  शुरु से यह तय किया गया था कि इस अवसर पर 75 हजार से अधिक झंडा फहराना है.

उपस्थित लोगों की पहचान के लिए बैंड पहनाया गया था और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में अपने दावे की पुष्टि के लिए आयोजकों ने कैमरा ट्रैप लगवाया था.

कार्यक्रम तब यादगार बन गया जब वहां लगे विशाल स्क्रीन पर झंडा लहराने वालों की संख्या 77,700 पार गया. स्क्रीन देखते ही लोग खुशी से पागल हो उठे. चारों तरफ तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देनी लगी.  इसके साथ ही पाकिस्तान के द्वारा 18 वर्ष पहले बनाया गया रिकॉर्ड भी टूट गया, जब 56,000 पाकिस्तानियों ने लाहौर में आयोजित एक  समारोह में अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराया था. आज का दिन उस रिकॉर्ड को तोड़ने के भी याद किया जाएगा.

 

 

 

 

 

 

 

 

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...