Palamu Bank Fraud: 9.67 करोड़ की हेराफेरी में Branch Manager गिरफ्तार, Bihar के Sasaram से पकड़ा गया आरोपी

पलामू के दंगवार ग्रामीण बैंक में ₹9.67 करोड़ की हेराफेरी का आरोपी शाखा प्रबंधक बिहार के सासाराम से गिरफ्तार, फर्जी खातों से की गई निकासी का खुलासा।


Palamu Bank Fraud पलामू: झारखंड के पलामू जिले में ग्रामीण बैंक की दंगवार शाखा से करोड़ों रुपये की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में फरार चल रहे शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को पुलिस ने बिहार के सासाराम शहर के तकिया मुहल्ले से गिरफ्तार किया है।

आरोपी मनोज कुमार सिंह, बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कनौली गांव का निवासी बताया गया है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में दर्ज हेराफेरी मामले में वह कई महीनों से फरार चल रहा था। बुधवार देर रात पलामू पुलिस ने स्थानीय नगर थाना पुलिस की मदद से उसे सासाराम स्थित किराये के मकान से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पलामू लाया गया।


Key Highlights:

  • पलामू के दंगवार ग्रामीण बैंक शाखा से ₹9.67 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा।

  • आरोपी शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को सासाराम (बिहार) से पुलिस ने दबोचा।

  • आरोपी ने 11 महिला समूहों के ऋण खातों से फर्जी ट्रांजैक्शन के जरिए रकम निकाली।

  • ₹5.7 करोड़ बैंक में लौटाने के बावजूद ₹1.5 करोड़ अब भी बकाया।

  • विभागीय जांच में कई फर्जी खातों और गायब रसीदों का मामला सामने आया।


Palamu Bank Fraud:

सहायक थानेदार रामजीवन कुमार ने बताया कि आरोपी शाखा प्रबंधक ने दंगवार शाखा में 11 महिला समूहों के ऋण खातों से धोखाधड़ी कर रकम निकाल ली थी। जांच में सामने आया कि उसने ग्राहकों की जानकारी या सहमति के बिना उनके ऋण खातों की राशि उनके ही बचत खातों में ट्रांसफर की और फिर उन खातों से नकद निकासी कर ली।

इतना ही नहीं, आरोपी ने कई सावधि जमा खातों (STDR) को बिना अनुमति बंद कर ग्राहकों की मूल रसीदों के आधार पर फर्जी खाते खोल लिए। इन फर्जी खातों में रकम ट्रांसफर कर नकद निकासी की गई। बैंक सिस्टम में लेन-देन दर्ज थे, लेकिन रसीद और ट्रांसफर वाउचर मौजूद नहीं थे।

Palamu Bank Fraud:

विभागीय जांच में लगभग ₹9.67 करोड़ की अनधिकृत निकासी का खुलासा हुआ। इसके बाद बैंक के वरीय प्रबंधक लक्ष्मण राणा ने इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की। शाखा प्रबंधक आशीष रंजन की ओर से 24 जुलाई को हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

जांच के दौरान आरोपी मनोज कुमार सिंह ने बैंक को करीब ₹5.7 करोड़ रुपये वापस किए, लेकिन अब भी लगभग ₹1.5 करोड़ रुपये का हिसाब बाकी है। इसी रकम के साथ वह फरार चल रहा था। पुलिस अब उसके बैंक खातों और संपत्ति की जांच में जुट गई है।

JSSC Recruitment 2026: 326 पदों पर निकली भर्ती, 20 जुलाई से...

जेएसएससी ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए 326 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 19 अगस्त...

Jharkhand Teacher Recruitment 2026: 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून को...

झारखंड में 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। खेलगांव में आयोजित समारोह में प्राथमिक और मध्य...

JCECE 2026 Update: झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी,...

झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई तक बढ़ी। परीक्षा अब 19 जुलाई की जगह 26 जुलाई को...