Palamu: बिजली कटौती से लोग परेशान, कहा- नहीं सुधार हुआ तो कार्यालय में करेंगे तालाबंदी

सैकड़ों लोगों ने जीएम कार्यालय का किया घेराव

पलामू : ज़िले में घनघोर बिजली समस्या व्याप्त है.

ऊपर से बिजली विभाग की मनमानी भी किसी से छुपा हुआ नहीं है.

ऐसे में इस असहनिए बिजली कुव्यवस्था को लेकर आज आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में

सैकड़ो लोगों ने बिजली आपूर्ति के जीएम कार्यालय का घेराव किया,

और ज़िले में बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग पर अड़े रहे.

जानिए बिजली समस्या पर इग्जेक्युटिव इंजीनियर ने क्या कहा

लगभग 11ः30 बजे जीएम अपने कार्यालय में नहीं थे. उनके जगह बिजली इग्जेक्युटिव इंजीनियर से बात हुई. उन्होंने बताया कि उन्हें जितनी बिजली चाहिए उतना आपूर्ति नहीं है. जिसके कारण लोड शेडिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है. जिसे राज्य स्तर पर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं जीएम से फ़ोन पर बात हुई उन्होंने आश्वासन दिया कि विगत छह दिनों में बिजली व्यवस्था को पटरी पर ले आया जाएगा.

लोगों को परेशान न करे विभाग

आशीष भारद्वाज ने जीएम को कहा कि अगर छह दिनों के अंदर बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुआ तो हमलोग कार्यालय में ताला लगाकर बैठ जाएंगे. जबतक ये व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती, विभाग अनायास लोगों को परेशान ना करे. मौक़े पर विवेका त्रिपाठी ने कहा कि तमाम ग्रामीण हो या शहरी सारी आबादी बिजली ना होने से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है. रवि शर्मा ने कहा कि ये विभाग इतनी लापरवाह हो गई है की ना यहां पदाधिकारी जवाबदेह है ना व्यवस्था.

मौक़े पर मृत्युंजय तिवारी, दीपक प्रसाद, आकाश विश्वकर्मा, मिंकु दूबे, ब्रजेश तिवारी, अमित मिश्रा, बीजू बाबा, गोलू मेहता, धीरेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, जयंत सिंह, हेमंत चौरसिया, सनी शर्मा आदि काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: शशि

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img