पलामू पुलिस ने चोर गिरोह के 22 सदस्यों को किया गिरफ्तार, 11 महिलाएं भी शामिल

पलामू: पलामू पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 22 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं। ये गिरोह मध्यप्रदेश के गुना जिले के रहने वाले हैं और बैलून व खिलौने बेचने के बहाने घरों में चोरी की वारदातें अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह शहर के गली-मुहल्लों में घूमकर घरों की रेकी करता था और उन घरों को निशाना बनाता था जहां बाउंड्री वगैरह होती थी ताकि बाहरी नजर से इनकी गतिविधियों को छिपाया जा सके। चोरी के दौरान, ये लोग गुलेल का उपयोग करते थे जिससे वे पहले कमरे में पत्थर फेंककर यह जान लेते थे कि कमरे में कोई मौजूद है या नहीं।

इस गिरोह का नेटवर्क पलामू, गढ़वा और लातेहार के कई क्षेत्रों में फैला हुआ था। चोरी के बाद, ये लोग 20 से 25 किलोमीटर दूर जाकर रेलवे स्टेशन के पास ठिकाना बनाते थे और चोरी का सामान लेकर शहर से निकल जाते थे। एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में इस गिरोह के 59 सदस्यों की पहचान की गई है और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

पलामू, गढ़वा और लातेहार पुलिस की ज्वाइंट टीम ने गिरोह के सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले तक का दौरा किया, जहां से महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुए। गिरोह के सदस्य चोरी के बाद भगवान के दर्शन के लिए मंदिर भी जाते थे, और पलामू में चोरी के बाद रजरप्पा और कोलकाता के काली मंदिर में पूजा की थी।

गिरफ्तार किए गए सदस्यों के पास से पुलिस ने चोरी के लिए उपयोग किए जाने वाले औजार, चांदी के जेवर, और 48,500 रुपये नगद बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग चोरी के सामान को बिहार के गया के सोनार मनोज कुमार को बेचते थे। मनोज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से 25,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने जानकारी दी है कि इस गिरोह के सदस्य गया के जेल में भी बंद हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...