Nalanda के दर्जनों मोहल्लों में घुसा पंचाने नदी का पानी, इलाका जलमग्न

नालंदा: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड और बिहार के नालंदा में रुक रुक कर हो रही बारिश के कारन नालंदा जिला मुख्यालय से गुजरने वाली पंचाने नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी अब कई मोहल्लों में घुस गया है। पानी लोगों के खेतों में भर गया है साथ ही पानी सड़कों पर भी पहुंच गया है। हालांकि जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।

नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के घर जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया है इसके साथ ही किसान कॉलेज के पास मुख्य सड़क और रहुई प्रखंड का निचला इलाका जलमग्न हो गया है। पानी मोहल्लों में भरने के साथ ही पानी के साथ जलकुंभी भी मोहल्ले में घुस गया है जिसे जेसीबी और पोकलेन के माध्यम से निकाला जा रहा है।

आम लोगों की सुरक्षा के लिए जगह जगह पर बैरिकेटिंग लगाया गया है साथ ही सुरक्षाकर्मी को भी तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने जलमग्न इलाकों का निरीक्षण किया और कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। हर आवश्यक वयस्थाएं की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Vidyapeeth Academy के 12 वर्ष पूरे, निदेशक ने खुशी जताते हुए कहा…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda

Nalanda

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...