Banka में हो रहा था पंचायत भवन निर्माण, अचानक जुटने लगी भारी भीड़ फिर…

Banka: बांका (Banka) में पंचायत सरकार भवन निर्माण के दौरान जमीन खुदाई के दौरान शिला निकलने के बाद लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोग भगवान समझ कर पूजा पाठ करने लगे। इतना ही नहीं वहां रामधुन भी शुरू कर दी गई। खुदाई में शिला निकलने की बात की जानकारी मिलने पर दूर दराज से लोग पहुंचने लगे और मत्था टेकने लगे। लोगों की भीड़ जुटने की वजह से मौके पर पंचायत भवन निर्माण कार्य रुक गया।

साजिश के तहत हुई Delhi में भगदड़! आस्था पर हमला करने वाला भी है दोषी…

मामले की जानकारी मिलने पर Banka डीपीआरओ रवि प्रकाश गौतम, एसडीपीओ विपिन बिहारी, बीडीओ प्रतिक राज, सीओ रजनी कुमारी, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को पंचायत सरकार भवन बनने से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए स्थल को ग्रामीणों से खाली कराया तथा जेसीबी से निर्माण कार्य को प्रारंभ किया। ग्रामीण मनोरमा देवी, ममता देवी, विशाखा देवी, प्रकाश दास, मुख्य पुजारी सनोज़ झा सहित अन्य ने बताया कि पापहरनी स्थान का बहुत ही पुराना इतिहास है।

CM Nitish दिल्ली के लिए हुए रवाना, पीएम से कर सकते हैं मुलाकात

पूर्वजों का कहना है कि यहां बाघ और भैंसें की लड़ाई हुई थी जिसका पदचिन्ह अभी तक पहाड़ पर मौजूद है। वहीं सीता मैया का कोहबर होने की भी ग्रामीणों ने बात कही। बताते चले कि मार्च महीने में पापहरनी स्थान में श्रृंगार पूजा का आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के लाखों संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। ग्रामीणों ने बताया की पापहरनी स्थान क्षेत्र का नामी धार्मिक स्थल है। लोगों द्वारा यहां किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं फैलाई जाती है। पंचायत सरकार भवन बनने पर लोगों द्वारा गंदगी फैला कर धार्मिक स्थल के वातावरण को अशुद्ध कर देने का खतरा है। ग्रामीण अब किसी दूसरी जगह पर पंचायत भवन निर्माण की मांग कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Diesel का हेरफेर करते थे नगर निगम के ड्राईवर, मेयर ने कहा…

Banka से दीपक कुमार की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...