अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगा धरने पर बैठे पंचायत प्रतिनिधि

बगोदर/सरिया. अंचल कार्यालय सरिया में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाकर पंचायत प्रतिनिधि सोमवार को प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार और अंचलाधिकारी के गलत रवैये से लोगों में आक्रोश है।

अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार

कार्यालय में आम व्यक्तियों के दाखिल खारिज व एलपीसी से संबंधित दर्जनों आवेदन पड़े हुए हैं, जिस पर बिना लेन देन का कोई विचार नहीं किया जाता है, जबकि खास व्यक्तियों के आवेदन पर तत्वरित कार्रवाई की जाती है। वहीं उदय कुमार नामक एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने अनुमंडल में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर रहते हुए भू माफिया का सारा कार्य अंचल कार्यालय में देखते हैं, जो भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा माध्यम है।

वहीं सरिया प्रमुख प्रीति कुमारी ने बताया कि सरिया अंचलाधिकारी का आम जनता के साथ रवैया ठीक नही हैं, जिनके कार्यालय में उन्हीं का काम होता हैं, जो उन्हें घूस देते हैं। उन्होंने कहा कि उदय कुमार एक अनुमंडल कर्मचारी हैं, लेकिन कार्य अंचल का देखता है। यंहा तक कि एनजीटी लागू होने के बाद भी बालू ट्रैक्टरों से पैसे की उगाही करता है।

उन्होंने कहा कि पांच सूत्री मांगों को लेकर आज अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। हम तब तक इस धरना को खत्म नहीं करें, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है।

राज रवानी की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...