Advertisment

पीएम मोदी की सफल भविष्यवाणी करने वाले पंडित रामदेव ने की झारखंड विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी, जानिए किसकी बनेगी सरकार!

रांची. झारखंड में 2024 की बागडोर किसके पास होगी। चुनाव परिणाम से पहले बता पाना, एक जटिल सवाल है। हालांकि ज्योतिष विज्ञान की भविष्यवाणी की बात करें तो यहां दोनों गठबंधनों एनडीए और इंडिया ब्लॉक में से एक भी गठबंधन स्पष्ट रूप से सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। इसकी भविष्यवाणी पीएम मोदी की सफल भविष्यवाणी करने वाले पंडित रामदेव ने की है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी

उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि ज्योतिष विज्ञान में गणना जन्म कुंडली से होती है। ऐसे में झारखंड की जन्म कुंडली 15 नवंबर 2000 की रात्रि की गणना करें तो झारखंड, सिंह लग्न और राशि का है और इसका नवमांश लग्न मिथुन है। गुरु की महादशा में केतु की अंतर्दशा में सूर्य की प्रत्यंत्तर दशा, 14 दिसम्बर 2024 तक है। इसी में यहां सरकार बननी है। चुनाव परिणाम में भाजपा आगे रहेगी या वोट शेयर अधिक रहेगा। सूर्य तुला राशि में 15 नवंबर तक था और यही स्थिति झारखंड बनने के समय थी। इसलिए ग्रह स्थिति बताती है कि स्पष्ट बहुमत पाने से एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों लड़खड़ा रहे हैं। वहीं गठबंधन के सपोर्ट करने वाले दलों में खलबली मची रहेगी। सरकार के शपथ ग्रहण में देर होगी।

भाजपा:- सरकार बनाने के करीब होगी, पर सत्ता की कुंजी निर्दलीय के हाथ में होगी। भाजपा की सरकार बनी तो बाबूलाल और चम्पई फ्रंट में रहेंगे। दोनों का नामांक नौ मंगल का है।

झामुमो:- वोट शेयर पहले से बढे़गा, सीट बढे़गी, कल्पना का कद झारखंड में बढे़गा, झामुमो के सहयोगी दल के अन्दर की नोक-झोंक बढे़गी।

कल्पना सोरेन:- उनका लग्न मेष है, लग्न में केतु और सप्तम में राहु होने से राजनीतिक पहचान और शक्ति बढ़ेगी।

राहुल गांधी:- राहुल गांधी का लग्न तुला है, पर झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव के समय सूर्य इन्हीं के लग्न में नीचस्थ है। इससे नवंबर में चुनाव परिणाम राहुल के पक्ष में नहीं होगा, जबकि कांग्रेस, मीन लग्न की है और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती है।

इंडिया ब्लॉक :- कांग्रेस की सीट घटेगी, राजद की सीट बढे़गी।

Piparwar CISF Coal Raid: कुजू में कोयला तस्करी पर CISF की...

Piparwar CISF Coal Raid, पिपरवार: पिपरवार-NK की CISF टीम ने कुजू इलाके में कोयले की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 126 टन...

Retail Inflation : महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, जुलाई में खुदरा...

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45% पर पहुंच गयी। खाद्य महंगाई भी बढ़कर 5.52% हो गयी।Retail Inflation  रांची:...

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...