खगड़िया: बारिश शुरू होते ही नदियों में जलस्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर में वृद्धि होने के साथ बिहार का शोक कहे जाने वाले कोसी (Kosi) नदी के तटीय इलाकों में लोगों में दहशत भी बढ़ने लगा है। खगड़िया के चौथम...
खगड़िया: बारिश शुरू होते ही नदियों में जलस्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर में वृद्धि होने के साथ बिहार का शोक कहे जाने वाले कोसी (Kosi) नदी के तटीय इलाकों में लोगों में दहशत भी बढ़ने लगा है। खगड़िया के चौथम में कोसी नदी के किनारे कटाव जारी है। कटाव से हर दिन सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। कोसी में हो रहे नदी से कटाव में आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से कटाव को लेकर मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि कोसी नदी के कटाव में कई घर पानी में समा चुका है। लोग अपने स्तर से कटाव रोकने की कोशिश कर रहे हैं जो कि नाकाफी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन कोशिश करती तो लोगों को राहत मिलता।
यह भी पढ़ें- Tejashwi को अगर पता है तो अपराधियों के बारे में बताएं, सरकार करेगी कार्रवाई- विजय सिन्हा
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट
Kosi
Highlights