Advertisement
Advertisement

बिहार में Paper Leak एक संगठित अपराध के रूप में आया सामने, एडीजी मुख्यालय ने कहा…

पटना: बिहार में पेपर लीक संगठित अपराध के रूप में सामने आया है। पेपर लीक मामलों की जांच ईओयू कर रही है। इस मामले में पुलिस मुख्यालय एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि पिछले कई वर्षों में ईओयू ने पेपर लीक मामले से जुड़े दस कांड दर्ज किया है। इन मामलों में अब तक 545 अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए 250 अभियुक्तों को गिरफ्तार की है। इस दौरान कुंदन कृष्णन ने हाल ही में हुए सीएचओ परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भी कहा कि इस मामले में भी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Best GPS in Jharkhand

ईओयू सभी विभागों के कंसलटेंट सर्विस प्रोवाइडर की जांच कर रही है जो परीक्षाएं आयोजित करती हैं। अब ईओयू आगे की परीक्षाओं में परीक्षा से पहले ही प्राइवेट संस्थानों में बनाये गए परीक्षा केन्द्रों पर जा कर कंप्यूटर की जांच करेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्र में की जा रही हर व्यवस्थाओं की जांच करेगी साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी परीक्षा में अगर गड़बड़ी की सूचना हो तो ईओयू के व्हाट्सएप और ईमेल पर सूचना साझा करें। इस दौरान एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि अभी डीजीपी ने कहा था कि अब अपराधियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी, हमलोग इस मामले पर भी कार्रवाई करेंगे।

Best GPS in IndiaBest GPS in India

एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा में कथित पेपर लीक का अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। बीपीएससी परीक्षा के दौरान जो गड़बड़ी हुई है उसमें उपद्रवी छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   RJD प्रवक्ता एजाज अहमद का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- सारे मामलों का ठीकरा छात्रों पर नहीं फोड़े…

 पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Paper Leak Paper Leak Paper Leak

Paper Leak

Commercial Advertisment

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...