आतंकी हमले में आतंकियों के द्वारा हत्या किए गए मजूदर के परिवार से मिले पप्पू

मधेपुरा : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज सदर प्रखंड के महेशुआ पंचायत के चौड़ा गांव के वार्ड संख्या 16 निवासी मो. कलीम और शंकरपुर प्रखंड के रामपुर लाही गांव के वार्ड संख्या-5 निवासी मो. हनीफ के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। बता दें कि इन दोनों मजदूरों की कश्मीर में आतंकवादियों ने गोली मार हत्या कर दी थी। वहीं इस मामले को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह दोनों मेहनती मजदूर अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कश्मीर गए थे। पप्पू यादव ने दोनों परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि मैं इन दोनों के बलिदान को नमन करते हुए दोनों परिवारों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी, जिससे उन्हें रोजगार में सहायता मिल सके। साथ ही उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से आग्रह किया कि दोनों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस मुश्किल घड़ी में स्थिरता पा सकें। साथ हीं मृतक मो. हनीफ की बेटी की शादी के समय अपनी ओर से मदद का वादा भी किया, ताकि उनके परिवार को किसी तरह की कोई कठिनाई का सामना ना करना पड़े। सांसद ने कहा कि इन कठिन परिस्थितियों में मैं पीड़ित परिवारों को यह भरोसा दिलाता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। हम हर संभव सहायता और न्याय के लिए उनके साथ खड़े हैं। उनके दुख की इस घड़ी में हम पूरी तरह से उनके साथ हैं और उन्हें हर प्रकार की सहायता प्रदान करेंगे।

यह भी देखें :

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमारे समाज को एकजुट होकर इन परिवारों की मदद करनी चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। हालांकि इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने बिना किसी के नाम लिए हीं विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं को नसीहत भी दी कहा इन नेताओं को भी गरीब परिवार का मदद करना चाहिए सिर्फ देश-विदेशों में पांच स्टार होटलों में बैठ कर राजनीत करने से कोई फायदा होने वाला नहीं है साथ उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं को सिर्फ हिन्दू मुस्लिम करने से बाज आने की नसीहत दी और कहा कि जब हम सरकार में आयेंगे तो ऐसे नेताओं पर कड़ी कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने सीवान में जहरीली शराब से हुई मौत पर कहा कि हम जिस दिन सरकार में आएंगे सबसे पहले जहां जिस पंचायत में जहरीली शराब परोसे जाएंगे वहां के मुखिया और सरपंच की सदस्यता रद्द कर देंगे जिससे वे कभी चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे।

यह भी पढ़े : गांदरबल आतंकी हमला : मधेपुरा के 2 मजदूर की मौत

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...