पटना : पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अभी थोड़ी देर पहले राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर कहा कि तत्काल बिहार में राष्ट्रपति शासन लगायी जाए। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार शासन नहीं चला रहे हैं बल्कि भाजपा शासन चला रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में पूरा का पूरा सिस्टम खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रपति शासन लगाए जाना चाहिए।

पप्पू ने गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच CBI से करायी जाए
पप्पू यादव ने कहा कि हमने गोपाल खेमका हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। हमने बालू वेबसाइट रमाकांत यादव हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जात देखकर अपराधियों को गिरफ्तार करती है। पप्पू ने कहा कि हर बड़े मामले का पुलिस लिपापोती करने में लगी है। इसीलिए बिहार में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
यह भी देखें :
ललन सिंह मटन पार्टी करें या कुछ और करें कोई फर्क नहीं पड़ता – सांसद पप्पू यादव
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के द्वारा मटन पार्टी दिए जाने पर निर्दलीय सांसद ने कहा कि मटन पार्टी करें या कुछ और करें उसे क्या फर्क पड़ेगा। जब बिहार में आदमी बचेगा ही नहीं तो कौन क्या पार्टी खाएगा। प्रशांत किशोर और ललन सिंह की अपनी राजनीति है। हमारी राजनीति है कि बिहार की 14 करोड़ जनता कैसे सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़े : पप्पू-रोहिणी-राजेश राम 15 दिनों के अंदर मांगें माफ़ी नहीं तो…, BJP लीगल सेल ने…
रंजीत कुमार की रिपोर्ट


















