Advertisement
Advertisement

पप्पू ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, लोगों को दी राहत सामग्री

पूर्णिया : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के बायसी प्रखंड अंतर्गत माला हरिनतोर पंचायत के माला गांव के वार्ड नंबर-3, 5 और 8 में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का जायजा लिया और तुरंत राहत के तौर पर सूखा राशन सामग्रीयों के साथ 50 हजार रुपए नगद वितरण किया। इस दौरान पप्पू यादव पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच मोटरसाइकिल से पहुंचे। वहीं उन्होंने चीफ इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से फोन पर बात कर नदी के कटाव को रोकने के लिए जल्द से जल्द उपाय करने को कहते हुए ठीकेदार को काफी भला बुरा कहा।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 50 से अधिक घर कटाव की वजह से बर्बाद हो गए और लोग बेघर हो गए हैं। हम हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही कटाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सरकार को कोसी सीमांचल के लोगों से कोई मतलब नहीं है। वे लोग डूबे मरे हरे उनसे उसको कोई सरोकार नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि अगर सरकार का इसी तरह रवैया रहा तो हम बिहार से अलग करने का डिमांड उठा देंगें। जब पत्रकार ने पप्पू से अगला सीएम बनने की बात कही तो उन्होंने कहा अभी हमको सभी का सेवा करने दीजिए। यह बात आगे भविष्य में की जाएगी। अभी मुझे एक-एक घर में जाकर उनके दुख को दूर करना होगा।

यह भी पढ़े : चिराग ने कहा- आने वाले तीन-चार महीने में उद्योग के क्षेत्र में बिहार में देखने को मिलेगा काफी चीजें

यह भी देखें :

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...