Advertisment

चिराग ने कहा- आने वाले 3-4 महीने में उद्योग के क्षेत्र में बिहार में देखने को मिलेगा काफी चीजें

पूर्णिया : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं बिहारी हूं और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट मेरा मिशन है। लिहाजा आने वाले तीन-चार महीनों में उद्योग के क्षेत्र में काफी चीजें बिहार में देखने को मिलेगा। चिराग ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का जिक्र हमने हमेशा किया है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे यही मंत्रालय सौपा है। हम सब का मकसद है विकसित भारत के लिए काम करना और उस दिशा में काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई ऐसी बड़ी योजनाएं हैं जिसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही वह कार्य रूप ले लेगा। ये सारी बातें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से मुलाकात के दौरान कहीं। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के दिवंगत पिता को पुष्पांजलि भी अर्पित की। चिराग ने कहा कि यह दुख ऐसा है कि जिस पर बीतता है, वहीं समझ पाता है। मैं समझ सकता हूं कि पप्पू यादव पर इस वक्त क्या बीत रही होगी। भगवान उन्हें हिम्मत दें और इस मुश्किल घड़ी में जीवन जीने का हौसला प्रदान करें।

Chirag Paswan 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

चिराग ने सहरसा में आए बाढ़ को लेकर डीएम और एसपी के साथ की बैठक

सहरसा परिसदन में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्थानीय जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही बाढ़ प्रभावित जनमानस के मदद के लिए प्रशासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। साथ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी भी मौजूद थे। चिराग पासवान सहरसा में बाढ़ पीड़ित से मिले और उन्हें राहत सामग्री दी।

Chirag Paswan 1 22Scope News
चिराग ने सहरसा में आए बाढ़ को लेकर डीएम और एसपी के साथ की बैठक

यह भी पढ़े : सांसद पप्पू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बिहार सरकार से कर दी बड़ी मांग

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...