पप्पू यादव ज्वाइन करेंगे JDU, विधायक गोपाल मंडल ने कहा…

पटना: शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे थे। भागलपुर में नीतीश कुमार के कार्यक्रम से जदयू विधायक गोपाल मंडल नदारद दिखे। शनिवार शाम को अचानक गोपाल मंडल और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के मुलाकात की एक फोटो सामने आई। पप्पू यादव और गोपाल मंडल के मुलाकात की फोटो सामने आते ही राजनीतिक महकमे में कई तरह के कयास लगाये जाने लगे।

चर्चा यह भी होने लगी कि गोपाल मंडल अब पाला बदलने वाले हैं तो दूसरी तरफ यह भी चर्चा होने लगी कि हो सकता है कि पप्पू यादव जदयू में जायेंगे। राजनीतिक कयासों पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने खुद मामला साफ कर दिया और कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार करने दिल्ली गए थे।

इस दौरान वहां पप्पू यादव से भी मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान हमने पप्पू यादव को कहा कि आप जदयू में आ जाइये आपको पूरा सम्मान मिलेगा। इस पर पप्पू यादव ने भी जवाब दिया है कि देखते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहटा एयरपोर्ट और Patna Airport को जोड़ा जायेगा मेट्रो से, सर्वे शुरू

JDU JDU JDU

JDU </span

Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...