होली स्पेशल ट्रेन के AC कोच में लगी आग, कुद कर यात्रियों ने बचाई जान

आरा : पटना से मुंबई जा रही होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में 26 मार्च की देर रात आरा स्टेशन के समीप आग लग गई। यात्रियों ने कुद कर जान बचाई। 26 मार्च की मध्य रात्रि लगभग करीब एक बजे पुलिस अधीक्षक भोजपुर को सूचना प्राप्त होती है कि 01410 दानापुर से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन की एक एसी कोच में आग लग गई है। यह घटनास्थल गजराजगंज थाना अंतर्गत कारीसात रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले की है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा तीन से चार थाना अध्यक्ष और बल, पुलिस केंद्र से दो क्यूआरटी बल और फायर ब्रिगेड को तत्काल फोन करके घटनास्थल पर भेजा गया। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी, एसडीएम सदर और चिकित्सा विभाग को भी सूचित कर दिया गया कि अगर कोई घायल है तो अन्य राहत कार्य में त्वरित रिस्पांस किया जाएगा।

हालांकि घटनास्थल पर तत्काल थाना अध्यक्ष और सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के द्वारा पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि केवल एक एसी कोच में आग लगी है जिसको अलग कर दिया गया था। इसमें शायद होली पर्व के कारण कोई बुकिंग किसी पब्लिक के द्वारा नहीं किया गया था। इस घटना में किसी भी प्रकार की जानमाल की क्षति या कोई घायल नहीं हुआ। घटनास्थल सुनसान जगह होने और वहां पर मार्ग से संपर्क नहीं होने के कारण काफी कठिनाई के बाद फायर ब्रिगेड को पुलिस के सहयोग से वहां पर पहुंचाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग लगी कोच में आज पर काबू पाया गया।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक अनुसंधान में यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि ट्रेन के अंदर एसी बोगी में किसी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। भोजपुर पुलिस लगातार रेलवे पुलिस और रेलवे विभाग के संपर्क में है। प्राथमिक जांच में यही मामला सामने आया है कि अंदरूनी शॉर्ट सर्किट से ही घटना घटित हुई है।घटना की और गहराई से जांच में भोजपुर पुलिस, रेलवे पुलिस और रेलवे विभाग के साथ लगातार संपर्क में है। फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति अब सामान्य है तथा रेलवे का परिचालन आरंभ हो गया है।

यह भी पढ़े : बिहार में अपराधियों में नहीं है कानून का खौफ, भोजपुर (Bhojpur) में पूर्व मुखिया को मारी गोली 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...