Patna: मेहंदीगंज के अरुण बाग में गोदाम में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Patna: दीपावली के बीच पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के अरुण बाग मुहल्ले में स्थित हीरा एंड को साउंड के गोदाम में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इस आग ने स्कूटी, पंडाल का कपड़ा, कुर्सियां और सैकड़ों बांस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए।

Patna: फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लोग बाल्टी, ड्रम और अन्य बर्तन लेकर पानी भर-भरकर आग बुझाने में जुट गए। हालांकि आग पर अब पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन गोदाम का काफी सामान जलकर राख हो गया है।

Patna: आग लगने के कारण की जांच जारी

अब तक आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, चूंकि दीपावली का समय है, इसलिए पटाखों की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। मेहंदीगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और कहा है कि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की लपटों में घिर गया। लोगों ने समय रहते पास के मकानों को खाली कराया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...