पटना के डालडा गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों की नुकसान, मौके पर पहुंची दर्जनों दमकल की गाड़ियां

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना के डालडा गोदाम में भीषण आग लगी है जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है। मौके पर दर्जनों दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आगलगी कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके की घटना बतायी जा रही है।

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है

इस मामले की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भयानक रूप ले चुका है कि धुंए का गुब्बार आसमान छू रहा है। इस आग लगी में करोड़ों रुपए की क्षति का आकलन किया जा रहा है। मौके पर दर्जनों दमकल की गाड़ियां आग पर नियंत्रण पाने के लिए पहुंची हैं।

Patna Aag 1 3 22Scope News

रात 12 बजे लगी थी आग

आपको बता दें कि यह मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली का है, जहां पर अचानक रविवार की रात 12:00 बजे के करीब एक डालडा गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि, आग लगने की सूचना गोदाम में मौजूद कर्मचारियों के द्वारा पुलिस को दी गई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने फायर डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल फायर यूनिट की दर्जनों गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना कर दी गईं।

Patna Aag 2 1 22Scope News

फायर फाइटर्स लगातार आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश में लगे हुए हैं

फायर फाइटर्स लगातार आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, यह है कि यह डालडा गोदाम बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसके वजह से आग की लपटे इतनी तेज उठीं कि आधी रात से सुबह हो गई, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। इस डालडा गोदाम के पिछले हिस्से में पहले आग लगी और देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई। हलांकि, गोदाम में आग कैसे लगी उसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। गनीमत ये रही कि आग को गोदाम से आगे नहीं फैलने दिया गया नहीं तो आग और विकराल हो सकती थी क्योंकि जहां आग लगी है, उसके आस-पास दर्जनों गोदाम हैं, लेकिन ये आबादी वाले इलाके से दूर है।

Patna Aag 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 की मौत, छात्रों ने बचने के लिए लगाई छलांग, आखिर कब रुकेगी ऐसी त्रासदी?

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...