कल से शुरू होगा ‘Patna पुस्तक महोत्सव’, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जायेंगे आयोजित

पटना: राजधानी Patna के गांधी मैदान में 21 मार्च से पटना पुस्तक महोत्सव 2025 की शुरुआत होगी। पुस्तक महोत्सव 21 मार्च से शुरू हो कर 27 मार्च तक चलेगा। महोत्सव में करीब 300 स्टाल लगाये जायेंगे जहां देश भर के विभिन्न भाषा, विधा, लेखक और भौगोलिक क्षेत्रों के पुस्तक का प्रदर्शन किया जायेगा। Patna पुस्तक महोत्सव में प्रतिदिन कार्यशाला, संगोष्ठी और सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा जिसके माध्यम से पुस्तक, संस्कृति एवं पठन पाठन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जायेगा।

सात दिवसीय Patna पुस्तक महोत्सव में बच्चों का कोना नामक एक कार्यक्रम प्रतिदिन किया जायेगा जिसमें बच्चों के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाएँगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के लिए तैयार किये गए कठपुतली, कथावाचन, कविता रंगमंच इत्यादि आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही मधुबनी की पारंपरिक पेंटिंग से संबंधित कार्यशाला, युवा कवि सत्र तथा 22 मार्च को बिहार दिवस पर आधारित प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें – बिहार विधान परिषद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, राबड़ी देवी पर भड़के नीतीश कुमार…

Patna पुस्तक महोत्सव में बिहार दिवस पर भी होगा कार्यक्रम

बिहार दिवस समारोह के साथ-साथ Patna पुस्तक महोत्सव में 23 मार्च को नालंदा संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। यह एक दिवसीय कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने वक्ताओं को विचार-विमर्श, परिचर्चा तथा पाठकों से बातचीत करने के लिए मंच प्रदान करेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फ़िल्म समीक्षक विनोद अनुपम संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले प्रतिष्ठित वक्ताओं की सूची में शामिल हैं। पटना पुस्तक महोत्सव में प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार, कवि व हास्य अभिनेता शंभू शिखर जैसे कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी शामिल हैं।

लगभग सात दशकों से शिक्षा मंत्रालय की नोडल एजेंसी के रूप में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत (एनबीटी) पुस्तक मेलों एवं महोत्सवों का आयोजन करता है। पटना पुस्तक महोत्सव दिनांक 21 से 27 मार्च 2025 तक प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक है। सभी के लिए प्रवेश निः शुल्क है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें – सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 22 Naxals को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…

पटना से स्नेहा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!