‘सूखा नशा और शराब से दूरी, जीवन में खुशहाली जरुरी’ पुलिस सप्ताह में निकली ‘नशा मुक्ति प्रभात फेरी’

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस सप्ताह समारोह-2026 के अवसर पर मोतिहारी में नशा मुक्ति को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एसपी स्वर्ण प्रभात ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति प्रभात फेरी को रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को सूखा नशा एवं शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

प्रभात फेरी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर किया मार्च

प्रभात फेरी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर मार्च किया और स्थानीय लोगों से मादक पदार्थों के सेवन न करने की अपील की। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। इससे न केवल स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि सामाजिक ताना-बाना भी कमजोर पड़ता है।

Motihari Police 1 6 22Scope News

SP ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखें

एसपी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखें। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। ‘सूखा नशा और शराब से दूरी, जीवन में खुशहाली जरूरी’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। पुलिस सप्ताह के तहत आगे भी विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की जा सके।

Motihari Police 7 22Scope News

यह भी पढ़े : सूखे नशा के खिलाफ मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई जारी, गांजा, नगद के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद

सोहराब आलम की रिपोर्ट

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...