पटना सिटी: सिगरेट का छल्ला फूंकने पर चल गई गोली

गोली लगने से एक घायल, मारपीट में पांच घायल

पटना सिटी : सिगरेट का छल्ला फूंकने- राजधानी पटना में आए दिन अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ज्यादातर घटनाएं मामूली विवाद में ही अंजाम दिया जा रहा है. कुछ ऐसा ही मामला पटनासिटी के दीदारगंज क्षेत्र से का है.

goli1 2 22Scope News

सिगरेट का छल्ला फूंकने: दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट

ताज़ा मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के हिरानंदपुर की है, जहां एक मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में गोली चल गई और जमकर मारपीट भी हुई. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में से एक पक्ष ने सिगरेट पीकर दूसरे पक्ष के व्यक्ति के मुंह पर सिगरेट का छल्ला फूंक दिया. जिसके बाद विवाद बढ़ गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी और इसी बीच गोली चल गई. घायल व्यक्ति ने बताया कि लगभग 20 राउंड गोली चली.

goli12 22Scope News

घटना में 6 लोग हुए घायल

दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है. हालांकि इस मामले में दोनों पक्ष से 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिसमें विश्वनाथ नामक व्यक्ति को गोली लगने की भी बात सामने आई है. जिन्हें इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं दूसरी तरफ सन्नी संजय सहित पांच लोग घायल हो गए है. जिन्हें इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है.

goli123 22Scope News

सिगरेट का छल्ला फूंकने: तोबड़तोड़ हुई हवाई फायरिंग

घटना में घायल हुए लोगों का कहना है कि सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ने को लेकर विवाद बढ़ गया. जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर तोबड़तोड़ हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया और फिर लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया. हालांकि घटना की सूचना स्थानीय दीदारगंज थाने की पुलिस को दे दी गयी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.

रिपोर्ट: उमेश चौबे

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img