चटाई सीधा करने के विवाद में भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काटा

Navagachhiya -बिहपुर थाना क्षेत्र के कोरचक्का गांव में एक भाई ने दूसरे भाई को चटाई सीधा करने के विवाद में कल्हाड़ी से काट डाला. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल भेज दिया है.

बिहपुर थाना क्षेत्र की घटना

बतलाया जा रहा है कि गनौरी सिंह और फूलों सिंह के बीच चार अंगुल जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. आज दूसरे भाई ने पहले भाई के हिस्से में चार अंगुली अपना चटाई फैला दिया था. उक्त चार अंगली के हिस्से पर गनौरी सिंह अपना दावा करता रहा है.

इसी में बात बढ़ गई और गणौरी सिंह ने कुल्हाड़ी से वार करना शुरु कर दिया.

कुल्हाड़ी के वार से फूलों सिंह घटना स्थल पर ही तड़प-तड़प कर मर गया.

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है.

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया है कि मामूली विवाद में

एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी.

महज चार अंगुली जमीन को लेकर ये विवाद हुआ था.

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप भागलपुर

गोवर्धन पूजा पर भैंस और सुअर की लड़ाई, खुले मैदान में होती है यह भिड़ंत

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...