पटना सिविल कोर्ट जज का एक्सीडेंट, पिता और 2 चाचा की मौत

पटनाः सहरसा में पटना सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह की कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में उनके पिता और दो चाचा की मौत हो गई. जज, उनका बेटा और भांजा घायल हैं. सभी को गंभीर चोट आई है. घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना के भटोनि पंचायत टेंगराहा मोड़ के पास की है. जज की कार को एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मारी. जिससे जज की कार अनियंत्रित होकर 20 फिट गड्ढे में जा गिरी.

पटना में सिविल जज का एक्सीडेंट 22Scope News

जज प्रफुल्ल कुमार सिंह (45) रविवार को अपने गांव सरडीहा से सहजादपुर गए थे. यहां जज अपने साले के फलदान समारोह में शामिल होकर सोमवार की सुबह लौट रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ. हादसे के कारण गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है. हादसे में घायल जज, उनके 7 वर्षीय बेटे मंयक राठौड़ और 6 साल के भांजे नवनीत कुमार का इलाज चल रहा है.

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img