पटना : नये साल में छलक सकते थे जाम पर पुलिस ने फेरा पानी

पटना : नये साल की जश्न मानाने के लिए पूरे राज्य में शराब की तस्करी का कारोबार चरम पर है. बिहार के कई जिलों में शराबबंदी अभियान के तहत शराब की बड़ी खेप बरामद की गई. और तो और तस्करों ने राजधानी पटना को भी नहीं छोड़ा, पर पुलिस की चौकसी से राजधानी के बगहा और फुलवारीशरीफ से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई.

बगहा से एक ट्रक अंग्रेजी शराब जब्त

sharab1 22Scope News

बगहा में यूपी बॉर्डर से बिहार आ रही एक ट्रक अंग्रेजी शराब को बिहार पुलिस ने जब्त किया है. ट्रक पर लदे शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए पुलिस ने शराब के साथ चालक को भी गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि यूपी बॉर्डर पर नौरंगिया पुलिस की वाहन जांच के दौरान कार्रवाई की है. राजस्थान नम्बर ट्रक पर शराब लदी थी. नौरंगिया थानाध्यक्ष विनय मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई हुई है. अब पुलिस पूरे गिरोह के उद्भेदन के लिए जुटी गई है.

फुलवारीशरीफ में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

sharab12 22Scope News

फुलवारीशरीफ के करोड़ी चक से पुलिस ने एक युवक के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है. पुलिस ने 7 कार्टूनों में रखे अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड के 375 एमएल के 175 पीस, 750 एमएल के 43 पीस, 180 एमएल के 17 पीस, 375 एमएल के 5 पीस तथा 180 एमएल के 17 पीस बरामद किया है. इन सब को मिलाकर कुल 257 पीस से 103.995 लीटर शराब बरामद किया है.

रिपोर्ट : शक्ति/रॉबिन

पटना एम्स में कोरोना से 21 साल के युवक की मौत

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...