Patna: गायघाट रिमांड होम के सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता गिरफ्तार

एसआईटी को जांच के दौरान मिले थे पुख्ता सबूत

पटना : गायघाट रिमांड होम सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता को कल देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

एसआईटी को जांच के दौरान वंदना गुप्ता के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे.

पटना के गायघाट बालिका गृह में लड़कियों को नशीला पदार्थ देकर उनसे दुष्कर्म का मामला सामने आया था.

रिमांड होम से भागी एक युवती ने शेल्टर होम संचालिका वंदना गुप्ता पर

लड़कियों का शारीरिक और मानसिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था.

युवती ने बताया था कि वहां गंदा काम होता है, बच्चियों को नशे का इंजेक्शन देकर

अवैध धंधा करने के लिए विवश किया जाता है.

सुपरिटेंडेंट को दिखाये गये कई सबूत- एसएसपी

इस बात की जानकारी पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने देते हुए कहा कि

पूछताछ के लिए वंदना गुप्ता को महिला थाने बुलाया गया था.

पुलिस ने महिला थाने में अधीक्षक को तमाम तरह के सबूत दिखाये,

इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल महिला थाने में दर्ज केस में सुपरविजन को सही पाया गया है

हालांकि इस दौरान अधीक्षक रोती हुई नजर आई और उसका कहना था कि उन्हें फंसाया जा रहा है.

क्लीन चिट देने पर खड़े हुए थे कई सवाल

यह मामला जब सामने आया था तब एक पीड़िता ने वंदना गुप्ता पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे.

समाज कल्याण विभाग ने तो वंदना गुप्ता को क्लीन चिट दे दी थी.

इस जांच में अधीक्षिका को क्लीन चिट देने से कई सवाल खड़े हो गए थे. छानबीन में युवतियों के आरोपों को ही गलत करार दिया गया था.

अवैध धंधे के लिए करती थीं मजबूर

गायघाट स्थित महिला रिमांड होम की पीड़ित युवती ने जनवरी महीने में आरोप लगाया था. युवती का आरोप था कि अधीक्षक का वंदना गुप्ता नशे का इंजेक्शन देकर अवैध रूप से धंधे में जाने को मजबूर करती है. विरोध करने पर भूखा रखा जाता है बाहर निकलने के बाद यह पीडिता वापस रिमांड होम में जाने को तैयार नहीं थी. पीड़िता के आरोप के बाद एक दूसरी युवती भी सामने आई थी. एक वीडियो भी वायरल हुआ था कि बांग्लादेश की रहने वाली महिला को यहां मरने पर मजबूर कर दिया गया था. फिलहाल महिला अधीक्षक को पुलिस ने इस केस में गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

बड़ा हादसा टला, NH-31 पर गैस सिलेंडरों से लदा टैंकर पलटा,...

कटिहार : कटिहार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर विषहरी स्थान के पास गैस सिलेंडरों...

MLC उम्मीदवार बनने के बाद BJP दफ्तर पहुंचे पवन, CM से...

पटना : बिहार विधान परिषद (BLC) की खाली हो रही सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार...

सुगौली में बड़ी कार्रवाई, फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संभावित लूट की वारदात को समय रहते विफल...

रोड सेफ्टी बैठक में भड़के नेता, कहा- साल भर बाद मीटिंग...

गयाजी : ​बिहार के गया जिला समाहरणालय में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नेताओं का बड़ा गुस्सा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्गों...

पटना गोलीकांड मामला : सिविल कोर्ट में खान सर ने किया...

पटना : बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में शनिवार यानी छह जून को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img