Patna: सांसद पप्पू यादव को तीनों केस में कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। शुक्रवार को सिविल कोर्ट ने तीनों मामले में पप्पू यादव को राहत दे दी है। सांसद किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं।
31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव की हुई थी गिरफ्तारी
आपको बता दें एक सप्ताह पहले पुलिस ने सांसद को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से लगातार पटना सिविल कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई चर रही थी लेकिन राहत नहीं मिल रही थी।जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने उनके खिलाफ 2 और नए मामले जोड़ दिए थे। जिनमें एक 2017 और दूसरा 2019 में दर्ज किया गया था।
Highlights


