Breaking : पप्पू यादव को गर्दनीबाग मामले में मिली बेल

पटना : निर्दलीय सांसद व कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को साल 1995 के गर्दनीबाग मामले में उन्हें सिविल कोर्ट की तरफ से बेल मिल गई है। तीन दिन पहले उन्हें पटना पुलिस उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एमपी-एमएलए कोर्ट से मंगलवार को जमानत मिल गई। धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में जमानत मिली है। मकान मालिक ने गर्दनीबाग थाने में केस किया था। इसी मामले में तीन दिन पहले गिरफ्तारी हुई थी। अब देखना होगा कि कब तक उनकी रिहाई होती है। जेल से पूरी प्रक्रिया के बाद अगर आज शाम रिहाई नहीं हुई तो कल तक संभव हो सकता है।

MP पप्पू की जमानत याचिका पर सुनवाई बीते सोमवार को कोर्ट में टल गई थी

सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई बीते सोमवार को कोर्ट में टल गई थी। इसका कारण सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलना बताया गया था। कोर्ट में कामकाज को रोक दिया गया था। अगर बीते सोमवार को जमानत मिल गई होती तो आज पप्पू यादव बाहर हो सकते थे।

Pappu Advocate 22Scope News

जेल के अस्पताल वार्ड में हैं पप्पू यादव

आपको बता दें कि पप्पू यादव बेउर जेल में बंद हैं। जेल के अस्पताल वार्ड में हैं। पीएमसीएच में इलाज के बाद उन्हें बेउर जेल भेजा गया था। अब उनके समर्थकों के लिए अच्छी खबर निकलकर आई है। देखना होगा कि सांसद पप्पू यादव कबतक अपनों के बीच आते हैं।

Pappu Yadav Bail 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू की जमानत पर सुनवाई टली, अभी रहेंगे बेऊर

अंशु झा की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...