महाभियान में Patna Police ने वसूला 27 लाख रूपये जुर्माना, दो शातिर ठग के साथ ही…

पटना: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत है। क्राइम कंट्रोल को लेकर समय समय पर बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में बुधवार को Patna Police ने सघन वाहन जांच किया गया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 60 वाहन जब्त किये जबकि करीब 27 लाख रुपया भी जुर्माना के रूप में वसूला।

एक जानकारी के अनुसार पुलिस ने ऐसे 60 वाहनों को जब्त किया है जिसके नंबर प्लेट से छेड़छाड़ किया गया था या फिर गाड़ी पेपर नहीं था। इतना ही नहीं पुलिस ने 26 लाख 90 हजार 600 रूपये भी जुर्माना के रूप में वसूला। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों के 22 आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

वसूले 27 लाख रुपया जुर्माना

वाहन जांच के दौरान पुलिस चक्र एप का उपयोग करती है। चक्र एप के माध्यम से वाहन जांच के दौरान पुलिस कई मामलों के आरोपी को गिरफ्तार किया है। चक्र एप से पुलिस किसी भी मामले में जेल जाने वाले लोगों की पहचान करती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में सुबह और शाम में अलग अलग वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब तीन हजार वाहनों की जांच की गई जिसमें पुलिस ने 60 वाहन जब्त किया जबकि करीब 27 लाख रुपया जुर्माना वसूला। इस दौरान पुलिस ने करीब 22 लोगों को भी गिरफ्तार किया।

बरामद किया ड्रग्स तो पकड़ा फर्जी पुलिसकर्मी

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने जेल से छूटे 136 लोगों की पहचान की। इस दौरान पुलिस ने 523 पुड़िया स्मैक बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान दो फर्जी मध्य प्रदेश पुलिस जवान को भी गिरफ्तार किया। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर जब जांच की और उसकी तलाशी ली तो उसके पास मध्य प्रदेश पुलिस का आई कार्ड बरामद हुआ।

2 16 22Scope News

पूछताछ में दोनों ने बताया अपनी पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी रहमत और अहमद के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि वह मध्य प्रदेश पुलिस के नाम पर पटना में कई लोगों से ठगी कर चुका है। उसने बताया कि वह पटना के कई थाना में भी अपने आप को क्राइम ब्रांच या दूसरे राज्य का पुलिसकर्मी बता कर कई लोगों से ठगी कर चुका है।

मामले में पटना के सिटी एसपी ने बताया कि इनके ऊपर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मामले में 15 हजार रूपये का इनाम भी घोषित है। अब पटना पुलिस राजस्थान और मुंबई समेत अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर फर्जी पुलिसकर्मी के बारे में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही कदमकुआं थाना क्षेत्र में भी ठगी की घटना को अंजाम दिया था।

बुजुर्ग और अकेले व्यक्ति को बनाते थे निशाना

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह सड़कों पर महिला या बुजुर्ग को देख कर अक्सर उन्हें अपना निशाना बनाते थे। वे खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताते थे और फिर लोगों से ठगी करते थे। उन्होंने बिहार समेत कई राज्यों में लोगों को अपना निशाना बनाया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Patna में खुलेगा देश का पहला बाल कैंसर अस्पताल, सीएम ने किया शिलान्यास

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Police Patna Police Patna Police Patna Police Patna Police Patna Police Patna Police

Patna Police

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...