Patna में खुलेगा देश का पहला बाल कैंसर अस्पताल, सीएम ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने महावीर बाल कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ में भूमि पूजन एवं शिलापट्ट अनावरण कर महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान सभी धर्मों के धर्मागुरूओं ने भी भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव किशोर कुणाल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

ज्ञातव्य है कि महावीर बाल कैंसर अस्पताल देश का पहला बाल कैंसर अस्पताल होगा। महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा इस अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाला यह छह मंजिला अस्पताल 100 बेड की क्षमता वाला होगा। अस्पताल में कैंसर पीड़ित 18 साल तक के बच्चों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा।

2 15 scaled 22Scope News

इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश जैन, सभी धर्मों के धर्मगुरू, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, महावीर कैंसर अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ मनीषा सिंह, निदेशक (प्रशासन) डॉ बी सान्याल, महावीर कैंसर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एल बी सिंह, जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   CM Nitish को आया योगी का बुलावा, उत्तर प्रदेश के दो मंत्री ने की मुलाकात

Patna Patna Patna

Patna

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...