Bihar Police में पुरुष से अधिक महिलाओं का चयन, 8 ट्रांसजेंडर भी हुई चयनित

पटना:Bihar Police  News – बिहार केंद्रीय चयन पर्षद ने सिपाही भर्ती के परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए बिहार केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के चेयरमैन जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बहाली प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार पुलिस में सिपाही के 21391 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में 6 चरणों में ली गई थी जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक ली गई।

Bihar Police Constable Final Result 2025 :

लिखित परीक्षा में 17 लाख 87 हजार 720 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 11 लाख 95 हजार 101 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा में 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थियों का चयन किया गया जिसमें 86 हजार 539 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। शारीरिक परीक्षा के बाद अंतिम रूप से 21 हजार 391 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया जिसमें 10 हजार 205 पुरुष, 11 हजार 178 महिला और 8 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – ACS ने की आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक, कहा ‘भारत पाकिस्तान…’

बिहार केंद्रीय चयन पर्षद के चेयरमैन ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों में से 19 हजार 958 बिहार पुलिस और 1433 अभ्यर्थी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के चयनित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित इकाई में नियुक्ति प्राधिकार के समक्ष 1 जून से 30 जून तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ योगदान देना होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  PMEGP योजना में इस मामले में नंबर 1 रहा बिहार, रोजगार सृजन में तीसरे स्थान पर…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Police constable final result 2025,
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती अंतिम रिजल्ट 2025,
बिहार सिपाही भर्ती फाइनल लिस्ट कब आएगी,
CSBC बिहार पुलिस रिजल्ट चेक करें ऑनलाइन,
बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट,
बिहार पुलिस PET रिजल्ट 2025 शारीरिक परीक्षा,
बिहार पुलिस 21391 चयन सूची डाउनलोड करें,
बिहार सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा अगस्त 2024,
बिहार पुलिस फिजिकल टेस्ट डेट और रिजल्ट 2025,
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस चयन सूची 2025,
बिहार पुलिस सिपाही डॉक्यूमेंट जमा तिथि,
चंदन तिवारी बिहार पुलिस रिपोर्ट 22Scope,
Bihar Police Constable Final Result 2025,
CSBC Bihar Police Result Download PDF,
Bihar Police Physical Test Final Merit List,
21391 candidates selected in Bihar Police 2025,
बिहार Police written and PET result latest update,
Bihar Police recruitment news Chandan Tiwari 22Scope,
Bihar Police Sipahi Bharti result 2024 2025,
Download Bihar Constable Final Result and Posting List,
Bihar Police Joining Date Document Verification 2025