Patna: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, तेजस्वी यादव करेंगे रोड शो

पटना : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ महागठबंधन आज प्रतिरोध मार्च निकालेगी.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता प्रतिरोध मार्च में शामिल होंगे.

पटना समेत पूरे बिहार में महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों के खिलाफ राजद महागठबंधन का मार्च होगा.

रोड शो के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव केंद्र सरकार का विरोध करते नजर आएंगे.

आरजेडी के इस मार्च को लेकर पटना में पूरी तैयारियां की गई हैं.

बताया गया है कि सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं और

भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की जा रही है.

अलग-अलग जिलों में महागठबंधन के कार्यकर्ता निकालेंगे मार्च

पटना में आरजेडी का ये ‘प्रतिरोध मार्च’ तेजस्वी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे शुरू होगा जो सगुना मोड़ से निकलकर बेली रोड, जेपी गोलम्बर होते हुए पटना समाहरणालय पर जाएगा. इस दौरान महागठबंधन के तमाम नेता भी मौजूद रहेंगे. वहीं बिहार के अलग-अलग जिलों में महागठबंधन के कार्यकर्ता मार्च निकालेंगे.

इन मुद्दों को लेकर आरजेडी का मार्च

देश में बढ़ती महंगाई और विरोधी दलों के नेताओं पर ईडी और सीबीआई के लगातार छापों के खिलाफ आरजेडी महागठबंधन बिहार में ये मार्च निकालने जा रहा है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रोड शो के दौरान सरकार की नीतियों का विरोध करते दिखेंगे. बताया गया है कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या के साथ-साथ बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का भी मुद्दा उठाया जाएगा.

पिछले दिनों पटना में बीजेपी ने किया था शक्ति प्रदर्शन

बता दें कि पिछले दिनों पटना में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने एक रोड शो किया था. ऐसा कर बीजेपी की तरफ से शक्ति प्रदर्शन किया गया था. पटना में BJP की संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी हुई थी, जिसमें आरजेडी पर हमला बोला गया. उन सबका जवाब इस प्रतिरोध मार्च के जरिए देने की कोशिश हो रही है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...

Amit Mandal ने हेमंत सरकार को राज्य में बालू और अवैध...

Jharkhand: आज प्रदेश कार्यालय भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक गोड्डा Amit Mandal ने आयोजित प्रेसवार्ता में महागठबंधन सरकार को बालू एवं अवैध...

असम के आदिवासियों को एसटी का दर्जा नहीं मिलना राष्ट्रीय अन्याय...

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रविवार को एक्स पोस्ट के जरिए कहा - असम की धरती पर एक ऐसा सच दबा दिया...

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img