Patna- कौन है वह पाखंडी भोला, जिस पर फटा तेजप्रताप का गुस्सा

Ranchi- चंद दिन पहले तक एम्स में रहकर अपने पिता लालू यादव की सेहत के लिए बेहद फिक्रमंद नजर आते तेज प्रताप यादव आज कल बेहद गुस्से में हैं. जैसे जैसे लालू यादव की सेहत में सुधार हो रहा है, तेजप्रतार का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. तेज प्रताप का यह गुस्सा किसी और पर नहीं लालू यादव के बेहद करीबी “लालू यादव के हनुमान” पर है. इस हनुमान पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए तेजप्रताप ने कहा है कि लालू  कभी चंद दिन पहले ही यह कहने वाले तेजप्रताप ने अपने ट्विटर एकांउट पर लिखा है कि लालू यादव को चापलूसों की जरुरत नहीं, उन्हे जरुरत बिहार की जनता की है, बिहार के जनता के प्यार की है. कुछ लोग खुद को मुंह मियां मिठ्ठू बन रहे हैं.

इस हनुमान को दिखालाया जाएगा बाहर का रास्ता

दरअसल तेजप्रताप का यह गुस्सा लालू यादव की सेवा कर रहे और उनके बेहद करीबी किसी नेता के प्रति है. तेज प्रताप ने लिखा है कि कुछ लोग  भोला भाला बनकर  सेवा का दिखावा कर रहें हैं. ऐसे कपटी और पाखंडी को जल्द बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.

यहां यह बता दें कि कुछ दिन पहले ही तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू यादव की तबीयत बिगड़ने से इस तरह आहत हुए थे कि राजनीति छोड़ने की बात कह दी थी, कहा था मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण मेरे पिता है, इनके लिए मैं राजनीति भी छोड़ दूंगा. लेकिन राजनीति   छोड़ने की बात कहने वाले तेजप्रताप यादव एक बार फिर से राजनीति की राह पर चलते नजर आने लगे हैं. एक बार फिर से उनके पुराने अंदाज में वापसी हो रही है.

कौन है वह पाखंडी भोला, अटकलों का दौर जारी

बड़ी बात यह है कि वह भोला भाला कौन है, तेजप्रताप के निशाने पर कौन है, इसका खुलासा नहीं हो रहा है, लेकिन तेज के इस बयान के साथ ही लोग उस भोला को लेकर अटकल लगाने लगे हैं.

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img