गुलजार होगा पटना का मोईनुल हक स्टेडियम, कैबिनेट की बैठक में लिया गया ये फैसला

पटना: बिहार की राजधानी पटना का सबसे पुराना मोईनुल हक स्टेडियम अब वर्ल्ड क्लास स्टेडियम में तब्दील हो जायेगा और यहां भी अब मैच खेले जायेंगे जिससे यह स्टेडियम गुलजार होगा। इस स्टेडियम का कायाकल्प अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई करेगा। राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इस स्टेडियम को बीसीसीआई को हस्तांतरित करने का फैसला लिया है। स्टेडियम काया कल्प होने के बाद यहां भी आईपीएल और इंटरनेशनल मैच आयोजित किये जायेंगे।

Also Read: हॉकी की नर्सरी सिमडेगा को जल्द मिलेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम

मोईनुल हक स्टेडियम : 

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के सीईओ मनीष राज ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि पहले भी राज्य सरकार को इस बात का प्रस्ताव दिया गया था। राज्य सरकार के इस फैसले से न सिर्फ स्टेडियम का विकास होगा बल्कि बिहार के खेलप्रेमियों के बीच भी ख़ुशी का संचार होगा। बिहार सरकार की कैबिनेट मीटिंग में राजधानी के मोईनुल हक स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को दीर्घकालीन लीज पर सौंपने के लिए मंजूरी मिली है।

FIFA World Cup Q 2026 के लिए भारत की फुटबॉल टीम घोषित, दो नए खिलाड़ियों को मिला मौका

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...