KARAKAT से ‘हाथी’ पर सवार होंगे पवन सिंह? मायावती से की मुलाकात

Karakat : भोजपुरी गायक और नायक पवन सिंह ने पहले ही काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। अब खबर आ रही है कि वे मायावती की पार्टी बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक पवन सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की है। दोनों के मुलाकात के बाद अब कयास लगाया जा रहा है कि पवन सिंह काराकाट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। काराकाट में एक जून को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- गया में चिराग, कहा ‘NDA सरकार की देन आज गया में खत्म हुआ नक्सलवाद’

बता दें कि पहले भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल सीट से टिकट देने की घोषणा की थी जिसके बाद पवन सिंह 24 घंटे के अंदर ही आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उसके बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर घोषणा की कि उन्होंने अपनी मां से वादा किया है और वे चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं जबकि इंडिया गठबंधन से सीपीआई ईमेल के राजाराम सिंह पहले से मैदान में हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Pawan Singh के चुनाव मैदान में आने से क्या फंसेंगे Upendra Kushwaha | Karakat | Bihar News | BJP 

KARAKAT ,KARAKAT,KARAKAT

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...