Ranchi Paddy Procurement: खरीफ 2025-26 में किसानों को पेमेंट शुरू हो गया है

Paddy Procurement Update: Kharif 2025-26 में सरकार ने धान खरीद के तीसरे दिन 20 जिलों के किसानों को 1.11 करोड़ रुपये का भुगतान किया।


Ranchi Paddy Procurement रांची: खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत राज्य में सरकार की ओर से धान की खरीदारी जारी है। धान खरीद के तीसरे दिन बुधवार को सरकार ने अपने वायदे के अनुसार 20 जिलों के 153 किसानों के खाते में 1 करोड़ 11 लाख 27 हजार 820 रुपये का एकमुश्त भुगतान किया। यह राशि धान बेचने वाले किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

Ranchi Paddy Procurement:

सरकार ने 15 दिसंबर से धान खरीद की शुरुआत की थी। खरीद प्रक्रिया शुरू करने से पहले किसानों से यह वादा किया गया था कि क्रय किए गए धान के एवज में 48 घंटे से सात दिनों के भीतर एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। तीसरे दिन भुगतान शुरू होने को सरकार अपने वादे के पालन के रूप में देख रही है।


Key Highlights

• Kharif 2025-26 में धान खरीद के तीसरे दिन किसानों को भुगतान शुरू

• 20 जिलों के 153 किसानों को 1.11 करोड़ रुपये का एकमुश्त भुगतान

• Paddy Procurement के तहत प्रति क्विंटल 2450 रुपये की दर

• पहले तीन दिनों में 2055 किसानों से 1.14 लाख क्विंटल धान की खरीद

• चार जिलों में अभी भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं


Ranchi Paddy Procurement:

हालांकि, फिलहाल चार जिलों गढ़वा, गिरिडीह, खूंटी और सिमडेगा के किसानों को धान बिक्री की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। इन जिलों में भुगतान प्रक्रिया अभी शुरू नहीं होने की जानकारी दी गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पहले तीन दिनों में 2055 किसानों से कुल 1.14 लाख क्विंटल धान की खरीद की गई है। सरकार की ओर से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत प्रति क्विंटल 2450 रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है।

Ranchi Paddy Procurement:

धान बेचने के लिए अब तक राज्यभर से 2 लाख 52 हजार 493 किसानों ने पंजीयन कराया है। कृषि विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में धान खरीद की रफ्तार बढ़ने के साथ भुगतान प्रक्रिया को भी तेज किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img