गंगा घाट पर ही प्रतिमा विसर्जन के लिए अड़े लोग

 पटनासिटी : नवरात्र के दसवें दिन  माँ दुर्गा की पूजा कर पूजा समिति के सदस्य माँ को अन्तिम विदाई दे रहे है और विसर्जन के लिए गंगा घाट का रुख कर रहे हैं.  राजधानी पटना और पटना सिटी क्षेत्र की अधिकांश मूर्तियों का विसर्जन ऐतिहासिक भद्र घाट पर किया जाता है. लेकिन इसबार जिलाधिकारी के निर्देश पर गंगा घाट पर बने कृत्रिम तालाब में ही विसर्जन किया जाना है.  इसके लिए दीघा घाट, जनार्दन घाट, लॉ कॉलेज घाट, भद्रघाट और खाजेकलां घाट पर कृत्रिम तालाब का निर्माण किया गया है.

मूर्ति विसर्जन में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए अनुमंडल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की देख रेख में मूर्तियो का विसर्जन किया जाना है, लेकिन मूर्ति विसर्जन के लिए पूजा समिति के सदस्य निर्देश की अनदेखी कर रहे हैं और भद्रघाट में बने कृत्रिम तालाब को छोड़ गंगा में प्रतिमा को विसर्जित कर रहे हैं. प्रशासन मूक दर्शक बना रहा ऐसे में ये लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...

Jharkhand High Court New Judges: मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश एमएस...

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...