DGP के गृह जिला में लोग पुलिस से हैं परेशान, दलित महिला ने लगाई सुरक्षा की गुहार

पटना: आईपीएस विनय कुमार जब से बिहार पुलिस के मुखिया बने हैं तब से वे लगातार पुलिसकर्मियों को पीपल फ्रेंडली और क्राइम कंट्रोल का पाठ पढ़ा रहे हैं। DGP विनय कुमार के निर्देशों का असर कुछ हद तो राज्य में दिखाई दे भी रहा है लेकिन उनके खुद के गृह जिला में लोग पुलिस से परेशान हैं। दरअसल मंगलवार को DGP के गृह जिला वैशाली के सराय क्षेत्र से एक दलित महिला अपने पूरे परिवार के साथ डीजीपी कार्यालय में मुलाकात करने पहुंची थी।

यह भी पढ़ें – अपराधियों से तेज हुई बिहार STF, तीन महीने में 16 सेअधिक कांड को रोका…

महिला ने DGP से गुहार लगाते हुए सराय थाना के थानाध्यक्ष मणिभूषण सिंह पर आरोप लगाया कि वह उसके पूरे परिवार को परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया बीते 3 मार्च की रात दल बल के साथ पुलिस उसके घर में जबरन घुस गई। इस दौरान वह नाईटी पहन कर सो रही थी जिसे पुलिसकर्मियों ने परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पुलिस मारपीट कर किसी केस में फंसाने की धमकी देती है। महिला ने डीजीपी विनय कुमार सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता की गुहार पर डीजीपी विनय कुमार ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...