खगड़िया : खगड़िया जिले के लगभग हर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मानसी प्रखंड के नगर पंचायत मानसी वार्ड नंबर-5 में गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मानसी प्रखंड के अंतर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड नंबर-14 में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बताते चलें कि नगर पंचायत मानसी में जालिम बाबू टोला मटिहानी के घरों के सैकड़ों घरों में पानी भरा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार के द्वारा कोई भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि कोई जनप्रतिनिधि भी हमलोगों से मिलने नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन भी हमलोगों को मदद नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि हमें न खाने मिले और न ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार की सरकारी सहयता नहीं मिल पा रही है। हम लोग अंधरे में जिंदगी जीने को मजबूर हैं। रात में यहां पर कई तरह के सांप निकलता है जिससे हम लोगों को डर के माहौल में जीना पड़ रहा है। ग्रामीणो ने स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की मांग की है। हमलोगों को जल्द से राहत सम्रागी मुहैया कराई जाए। सबसे जरूरी पीने का पानी के अलावा अलग से चापाकल और गया की चारा की व्यवस्था किया जाए।
यह भी देखें :
DM ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा और दिए दिशा-निर्देश
खगड़िया जिले में बाढ़ को देखते हुए डीएम अमित कुमार पांडे ने गोगरी अनुमंडल का दौरा किया और स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्थानीय अधिकारी से मुलाकात कर दिशा निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी मिलकर जानकारी सी। बाढ़ इलाकों के बारे में राहत शिविर, खाना पीना और रहने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि खगड़िया के परवत्ता और गोगरी में हर तरह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि जिले में 73 नाव की सुविधा प्रदान किया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी पीड़ित को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का लगातार काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : नगर परिषद में घुसा बाढ़ का पानी
राजीव कुमार की रिपोर्ट