Ranchi के रातू में हाथी दिखने से दहशत में लोग, होली में प्रशासन ने की सावधान रहने की अपील

Ranchi: झारखंड में आए दिन हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांवों के बाद अब  हाथी शहरों की तरफ भी देखे जा रहे हैं। बीते दिनों Ranchi के हवाई नगर में हाथी पहुंच गया था अब रातू थाना क्षेत्र में हाथी देखे जाने से लोगों में दहशत है।

रातू थाना क्षेत्र के चित्तरकोटा पतरा गांव में देखा गया हाथी

राजधानी Ranchi से सटे रातू थाना क्षेत्र के चित्तरकोटा पतरा गांव में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि यह वही हाथी हो सकता है, जिसे हाल के दिनों में राजधानी के हटिया इलाके में भी देखा गया था।

 दहशत में हैं लोग     

बता दें गांव में हाथी देखे जाने की सूचना मिलने से गांव के लोग दहशत में हैं। एहतियातन ग्रामीणों से घरों के भीतर रहने, बच्चों और बुजुर्गों को बाहर न निकलने और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

अब तक हाथी पकड़ में नहीं आ पाया है और आज से ही होली को लेकर उत्साह शुरु हो जाएगा। हाथियों की बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

हालांकि झारखंड में हाथियो से होने वाले जान माल के नुकसान पर सरकार ने जल्द से जल्द मुआवजे की मांग कर दी है लेकिन फिर भी बार-बार राज्य के अलग-अलग इलाकों में हाथियों को देखे जाने से वन विभाग और प्रशासन की परेशानी भी बढ़ गई है।

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...