Sunday, September 28, 2025

Related Posts

बिहार के लोगों को नए साल पर सिक्स लेन पुल का मिलेगा तोहफा

बाढ़ : बिहार के लोगों को नए साल पर सिक्स लेन पुल का तोहफा मिलेगा। मोकामा के हाथीदह में निर्माणाधीन इस सिक्स लेन पुल के एक लेन को 31 जनवरी तक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस एक लेन सड़क पुल को लोगों के लिए खोलने की बावत युद्ध स्तर पर अप्रोच मार्ग की मरम्मत का कार्य परवान चढ़ गया है। पुल के उत्तर दिशा सिमरिया में अप्रोच मार्ग का कार्य पूरा हो गया है। हाथीदह में इस संपर्क पथ को राकेट गति से तैयार किया जा रहा है। इस सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों ने भी पूरी मेहनत से एक लेन सड़क को खोलने की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने की कवायद तेज कर दी गई है।

आपको बता दें कि नए साल में मार्च तक सभी सिक्स लेन सड़क को परिचालन के लिए लोगों को समर्पित करने की योजना है।लगभग 12 सौ करोड़ की लागत से गंगा नदी पर इस सिक्स लेन पुल का निर्माण हो रहा है। पुल के निर्माण कार्य में छह साल का समय लगा है। पुल की लंबाई लगभग दो किलोमीटर है, जबकि अप्रोच पथ मिलाकर पुल की लंबाई आठ किलो मीटर है। इस पुल के शुरू होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार जाने का मार्ग सुगम हो जाएगा। सीएमओ से भी पुल के निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़े : नवादा गेट पर मृतक महेंद्र साहनी के परिजनों ने की मुआवजे की मांग

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

142,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
619,000SubscribersSubscribe