हैवी ब्लास्टिंग से परेशान लोगों ने उठाया ये बड़ा कदम, और जो हुआ……

धनबादः जिले के बाघमारा की जनता हैवी ब्लास्टिंग से परेशान है। आए दिन होने वाले ब्लास्टिंग से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हर दिन स्थानीय लोगों के किसी ना किसी का घर टूट जा रहा है। जिसके कारण लोगोंं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ लें-7 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, JMM को…. 

पूल में चल रहा है निर्माण कार्य

दरअसल पूरा मामला यह है कि बाघमारा के अंगारपथरा ओ.पी अंतर्गत इलाके मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत गजलीटॉड़-पासीटॉड़ बस्ती के बीच कतरी नदी पर पूल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है।

हैवी 2 22Scope News

ब्लास्टिंग से कई घर तबाह

इस ब्लास्टिंग के बाद उसके पत्थर का टुकड़ा कई घरों में जाकर गिर रहा है जिसके कारण कई लोगों का घर तबाह हो रहा है। पत्थर का टुकड़ा टूटकर गिरने के कारण कई घरों की छते (एलबेस्टर) टूट जा रहा है। इसके अलावे कई लोगों को चोटें भी आई हैं।

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर में लगी भीषण आग…..

इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने प्रशासन और कई आला अधिकारियों से की पर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद थक हारकर गुस्साए ग्रामीणों ने पूल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने पूल निर्माण में हो रहे ब्लास्टिंग का विरोध जताया। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी उबाल है।

 

लोहरदगा के इस गांव ने कर दिखाया कमाल, अब दुबई और...

लोहरदगा: कुड़ू ब्लॉक की साल्गी पंचायत के रोचो बरवाटोली गांव ने आम के उत्पादन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यहां ऑर्गेनिक तरीकों...

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में जियो टॉप-20 में पहुंची, बनी अकेली भारतीय...

मुंबई: एक बड़ी वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए, जियो प्लेटफॉर्म्स ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइज़ेशन (WIPO) की PCT पेटेंट रैंकिंग में दुनिया की टॉप...

विकास, विरासत और 2047 का विजन—Nityanand Rai के बयान ने बढ़ाई...

Ranchi News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने रविवार को ओरमांझी स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार के 12 सफल...