बाघमारा विधायक के अत्याचार से 8 परिवार सड़क पर…..

धनबादः बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ आठ परिवार कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। इस धरने में दर्जनों महिला, पुरुष के साथ-साथ बच्चे भी शामिल हैं। ये पूरा परिवार आठ दिनों से धरने पर बैठा हुआ है।

ये भी पढ़ें-झरिया में युवक का गला रेतकर हत्या….

अब तक किसी ने नहीं ली सुध

लेकिन अब तक ना तो किसी जन प्रतिनिधि अथवा जिला प्रशासन ने उनकी सुध ली है और न ही कोई सुनवाई हुई है। दरअसल चिटाही धाम स्थित रामराज मंदिर के निकट इन आठों परिवार का रैयती जमीन है। वहां ये लोग प्रसाद बेचकर अपना गुजर-बसर कर रहे थे।

ये भी पढ़ें-पिस्टल तान मांगी रंगदारी, नहीं देने पर…..

जिसके बाद परिवार का आरोप है कि जबरन स्थानीय विधायक ढुल्लू महतो के द्वारा हड़पने की कोशिश की जा रही है।इनका कहना है कि जमीन खाली नहीं करने के कारण विधायक के इशारे पर उनके घरों का बिजली, पानी काट दिया गया है।

झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी

जो लोग उन्हें धरना में समर्थन देने या सहयोग करने आते हैं उनके साथ भी विधायक समर्थकों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है या उन्हें झूठे केस में फंसा देने का धमकी दिया जाता है। ऐसे में सामूहिक तौर पर जान देने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...