Advertisment

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को नहीं होगी परेशानी, ट्रेनरों ने कर्मचारियों को किया प्रशिक्षित

धनबाद : जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लोगों को बनवाने में अब कोई परेशानी नहीं होगी. वहीं कोरोना काल में मृत लोगों के परिजनों को भी दावा करने में सहूलियत होगी. इसके लिए इस तरह के प्रमाण पत्रों को जारी करने के लिए जिन कर्मचारियों की सेवा ली जाती है, उनके लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन धनबाद में किया गया.

रांची से आए ट्रेनरों ने उन्हें नई नियमावली से अवगत कराया एवं आईडी को सुरक्षित रखने का तरीका समझाया. प्रशिक्षण कर्यक्रम में डीडीसी दशरथ चन्द्र दास, सिविल सर्जन डॉ. एसके कांत समेत जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

मीडिया से बातचीत करते हुए डीडीसी ने बताया कि जन्म एवं मृत्यु का प्रमाण पत्र आज के समय में अत्यंत आवश्यक है. ऐसे में उसे निर्गत करने में शामिल कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना अतिआवश्यक है. साइबर फ्रॉड इसका गलत इस्तेमाल न कर सकें, इसलिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सांख्यिकी निदेशालय के आदेश पर आयोजित की गई है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

कुशल युवा सम्मेलन का आयोजन, बिहार के युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...