सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों ने नए नियुक्ति पत्र के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

गोपालगंज : गोपालगंज में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों ने नए नियुक्ति पत्र के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नियोजित शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के खिलाफ अपना विरोध जताया। मशाल जुलूस शहर के भीएम फील्ड से होकर शहर के मौनिया चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, सिनेमा रोड और अम्बेडकर चौक होते हुए पुरानी चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान नियोजित शिक्षक शिवेंद्र कुमार, नीलमणि शाही और जिला शिक्षक अध्यक्ष जमशेद आलम ने कहा कि 20 नवंबर को शिक्षा विभाग की ओर सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों को नए नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना है। सरकार के इस फैसले के विरोध में आज मशाल जुलूस निकाला गया है।

शिक्षकों का आरोप है कि शिक्षा विभाग के द्वारा पूर्व में कहा गया था कि सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन शिक्षा विभाग के द्वारा सेवा निरंतरता को खत्म करते हुए नए नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। ऐसे में पूर्व में किए गए शैक्षणिक सेवा काल का शिक्षकों का कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। शिक्षकों का आरोप है कि बहुत ऐसे शिक्षक है जो 20 या 25 साल से सेवा करते आ रहे हैं। अब सरकार नए नियुक्ति पत्र देकर शिक्षकों के साथ छल कर रही है। शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अगर हमलोगों की मांग को नहीं मानती है तो 28 नवंबर को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर शम्भू शर्मा, नवनीत मिश्र, विजय यादब, शशि जी, अनिल सिंह , नीलेश सिंह, राजेश प्रजापति और संजय कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में नियोजित शिक्षक मौजद रहे।

यह भी पढ़े : शिक्षकों के Transfer Policy पर लगी रोक

यह भी देखें :

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...